• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृष्णगंज क्षेत्र में एक ही रात में पांच दुकानों के टूटे ताले, डेयरी सहित दुकानों से नकदी-सामान चोरी

In the Krishnaganj area, the locks of five shops were broken in a single night, cash and goods were stolen from shops including dairy - Ajmer News in Hindi

खास खबर। अजमेर शहर के कृष्ण गंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने एक ही रात में देव नारायण डेयरी सहित पांच दुकानों को निशाना बनाते हुए शटर और गल्लों के ताले तोड़ दिए। बदमाश दुकानों से नकदी और सामान चोरी कर फरार हो गए। वारदात के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश है। पीड़ित दुकानदार आर्यन सिसोदिया ने बताया कि सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो शटर और गल्ले के ताले टूटे हुए मिले। दुकान की जांच करने पर गल्ले से करीब 5 हजार रुपये नकद और अन्य सामान गायब मिला। आसपास जानकारी करने पर पता चला कि चोरों ने इसी रात क्षेत्र की चार अन्य दुकानों के ताले भी तोड़े हैं। वारदात के बाद डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि व्यस्त सड़क पर इस तरह लगातार चोरी की घटनाएं होना चिंता का विषय है। व्यापारियों ने कृष्ण गंज थाना पुलिस से मामले में शीघ्र कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In the Krishnaganj area, the locks of five shops were broken in a single night, cash and goods were stolen from shops including dairy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer, special news, krishna ganj police station jurisdiction, serial shop burglary, five commercial shops targeted, dev narayan dairy shutter breaking, cash and valuable merchandise theft, midnight heist, local market security lapse, traders association outrage, rajasthan police night patrolling failure, law and order concern, crime news in hindi, crime news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved