• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर में क्रेडिट कार्ड से ₹1.25 लाख की साइबर ठगी, बिना OTP दिए हुए छह ट्रांजेक्शन

Cyber ​​fraud of ₹1.25 lakh through credit card in Ajmer, six transactions without OTP - Ajmer News in Hindi

खास खबर। अजमेर शहर में क्रेडिट कार्ड से साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से महज 28 मिनट के भीतर छह संदिग्ध ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 25 हजार 560 रुपये से अधिक की राशि निकाले जाने की शिकायत पुलिस को दी गई है। पीड़ित का कहना है कि उसने इन ट्रांजेक्शन के लिए किसी को भी ओटीपी साझा नहीं किया था।
कोतवाली थाने के ASI आनंद सिंह ने बताया की पीड़ित नवल सिंह अजमेर के तोपदड़ा स्थित अंबाबाड़ी, धोबी घाट क्षेत्र में रहते हैं और पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं। शिकायत में बताया गया कि 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 12:28 बजे के बीच उनके क्रेडिट कार्ड से छह ट्रांजेक्शन हुए। इनमें 25,623.98 रुपये, 10 हजार रुपये के दो ट्रांजेक्शन, 51,739.48 रुपये, 20,506.38 रुपये और 7,690.28 रुपये की राशि निकल ली गई।
पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रकम वापस दिलाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cyber ​​fraud of ₹1.25 lakh through credit card in Ajmer, six transactions without OTP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer cyber crime credit card fraud, unauthorized transactions without otp, online banking fraud complaint, financial cyber crime rajasthan, credit card cloned siphoned transactions, ajmer police cyber cell investigation, unauthorized debit alert, digital payment security, special news ajmer, crime news in hindi, crime news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved