• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर में 75 वर्षीय बुजुर्ग से साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करवाकर बैंक खातों से निकाली रकम

A 75-year-old man in Ajmer was cyber-scammed, money was withdrawn from his bank account after he was made to download an APK file - Ajmer News in Hindi

खास खबर। अजमेर कृष्णगंज थाना क्षेत्र के आनासागर लिंक रोड निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र माथुर साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम में डॉक्टर को दिखाने के लिए अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर उनसे संपर्क किया। इसके बाद मोबाइल पर APK फाइल डाउनलोड करवाकर उनके एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक के खातों से कुल 1 लाख 34 हजार रुपए निकाल लिए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को उन्होंने अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए अपॉइंटमेंट बुक कराया था। इसके बाद 9 अक्टूबर को अपॉइंटमेंट की जानकारी लेने के दौरान उन्हें एक फोन आया। कॉल करने वाले ने टोकन नंबर प्राप्त करने के लिए मोबाइल पर भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करने और भुगतान करने को कहा।
पीड़ित ने बताया कि पांच रुपए का भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने आधार कार्ड और ओपीटी से संबंधित जानकारी भी साझा कर दी। कुछ समय बाद उनके बैंक खातों से रकम निकलने लगी। 4 अक्टूबर को एसबीआई खाते से 98 हजार रुपए और पीएनबी खाते से 34 हजार रुपए निकाले जाने की जानकारी सामने आई।
पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस लाइन अजमेर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर 1.34 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 319(2) सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A 75-year-old man in Ajmer was cyber-scammed, money was withdrawn from his bank account after he was made to download an APK file
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer cyber fraud, krishnaganj police station ajmer, ana sagar link road, medanta hospital doctor appointment scam, fake apk file scam, mobile banking fraud, sbi pnb unauthorized withdrawal, senior citizen cyber crime, rajasthan police cyber cell investigation, special news ajmer, crime news in hindi, crime news, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved