• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रात्रि जागरण में गई थी, युवक उठा ले गए, दुष्कर्म कर छोड़ गए

The night had gone in Jagaran, the youth took away, left the crime - Tarn Taran News in Hindi

तरनतारन। अपने ताया के घर रात्रि जागरण में गई दो लड़कियों को युवक उठा कर श्मशान ले गए। वहां दुष्कर्म किया और छोड़ कर चले गए। घटना थाना सरहाली के गांव शकरी में हुई। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।पुलिस को दी शिकायत में गांव डालेके निवासी 17 वर्षीय पीड़िता के ताया के घर गांव शकरी में जागरण था। वह उसमें शामिल होने के लिए अपने परिजनों के साथ गई हुई थी। रात को वह अपने ताया की 16 वर्षीय लड़की के साथ शौच के लिए खेतों की और गई तो पीछे से गांव शकरी के ही युवक जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और लवप्रीत सिंह उर्फ लव ने उनको जबरन उठा कर गांव के श्मशानघाट में ले जा कर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों युवकों ने लड़कियों को जुबान बंद रखने की धमकी भी दी। आधी रात को घर लौटी लड़कियों ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। मौके पर थाना सरहाली के प्रभारी इंस्पेक्टर तरसेम मसीह, एसआइ गुरशरनप्रीत कौर पहुंची। पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टी हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The night had gone in Jagaran, the youth took away, left the crime
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, news, trntarn, night had gone in jagaran, the youth took away, left the crime, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tarn taran news, tarn taran news in hindi, real time tarn taran city news, real time news, tarn taran news khas khabar, tarn taran news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved