तरनतारन। जिले के गांव लालू घुम्मन में पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस गोलीबारी की घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया है। मृतक की पहचान प्रताप सिंह के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रताप सिंह गांव में किसी के घर अखंड पाठ साहिब भोग में शामिल होने के लिए गए थे। जब वह लौट रहे थे, तो मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में प्रताप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुद्ध सिंह नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रताप सिंह और उनके परिवार को पहले से ही विरोधी पार्टी द्वारा धमकियां मिल रही थीं।
घटना की सूचना मिलते ही झबल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रताप सिंह का विरोधी पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था, और यह घटना उसी की वजह से हुई है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
प्रताप सिंह के परिवारिक सदस्य ने बताया, "सरपंच प्रताप सिंह बहुत अच्छा इंसान था। वह गांव की सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे। विरोधियों ने उनके खिलाफ कई बार धमकियां दी थीं। आज उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे परिवार और गांव के लोग बहुत दुखी हैं।"
'आप' नेताओं के घर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांटे जाते हैं आधार कार्ड : सीएम योगी
अखिलेश यादव, राहुल गांधी को महाकुंभ में डुबकी लगानी चाहिए : देवकीनंदन ठाकुर
'पकड़ा गया आरोपी सीसीटीवी वाले शख्स से अलग', सैफ मामले में नाना पटोले ने पुलिस से मांगा स्पष्टीकरण
Daily Horoscope