• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब : तरनतारन पुलिस ने गैंगस्टर लांडा हरिके ग्रुप के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Punjab: Tarn Taran Police Arrest Five Members of Gangster Landa Harikes Group, Recover Illegal Weapons - Tarn Taran News in Hindi

तरनतारन। पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा हरिके और गुरदेव जैसल समूह के 5 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। तरनतारन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भिखीविंड इलाके में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले हैं। सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी रंगदारी नहीं देने वाले लोगों को धमकाने के लिए अवैध हथियारों से फायरिंग करते थे। कुछ समय पहले इन्होंने गांव मुंडा और फतेहाबाद में भी रंगदारी नहीं मिलने पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
जांच में यह भी पता चला कि विदेशी गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा हरिके और गुरदेव जैसल ने अपने करीबी साथियों गुरविंदर सिंह उर्फ ​​पल्ली, जशनप्रीत सिंह उर्फ ​​तोरी, अमृतपाल सिंह उर्फ ​​अमृत, जसविंदर सिंह उर्फ ​​आसू और एक नाबालिग के साथ मिलकर एक गिरोह बनाया है और गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा हरिके के आदेश पर काम करते थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। तरनतारन पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान गिरोह से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई मामलों के खुलासे होने की संभावना है। साथ ही, इनके गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की काफी दिनों से तलाश चल रही थी। इनसे यह भी पूछा जा रहा है कि इनके पास तक अवैध हथियार कहां से और कैसे आते हैं।
इसी क्रम में पंजाब की अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक खुफिया जानकारी पर पुलिस ने दो आतंकवादी गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक खतरनाक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) बरामद हुआ है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी महकदीप सिंह महक और आदित्य पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंट के सीधे संपर्क में थे, जिसने यह हथियार भारत भेजा था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab: Tarn Taran Police Arrest Five Members of Gangster Landa Harikes Group, Recover Illegal Weapons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tarn taran, punjab gangster lakhbir singh alias landa harike and gurdev jaisal, five active members, arrested\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tarn taran news, tarn taran news in hindi, real time tarn taran city news, real time news, tarn taran news khas khabar, tarn taran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved