• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एएसआई इकबाल सिंह के परिवार को मिलेगी 2 करोड़ की आर्थिक सहायता, सीएम भगवंत मान ने 1 करोड़ का किया ऐलान

ASI Iqbal Singh family to receive ₹2 crore in financial aid; CM Bhagwant Mann announces ₹1 crore - Tarn Taran News in Hindi

तरनतारन । पंजाब के तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की ओर से भी परिवार को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि दी जाएगी। इस तरह परिवार को कुल दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इकबाल सिंह की मौत से उनके परिवार के साथ-साथ पंजाब पुलिस को भी बड़ी क्षति हुई है। सरकार और पुलिस विभाग दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एएसआई इकबाल सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले बहादुर पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ पंजाब पुलिस मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री की ओर से एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि एचडीएफसी बैंक की ओर से एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा।
डीजीपी ने दिवंगत अधिकारी के परिवार और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एएसआई इकबाल सिंह के हत्यारों का पता लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव को निर्देश दिए हैं। उन्होंने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने को कहा है।
पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर अपनी बाइक छोड़कर एक कार में फरार हो गए थे। जांच के दौरान कार की नंबर प्लेट का पता लगा लिया गया है। वहीं, हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक को कब्जे में लेकर उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
बता दें कि अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने दिवंगत एएसआई को श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। पुलिस की ओर से उन्हें सलामी भी दी गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ASI Iqbal Singh family to receive ₹2 crore in financial aid; CM Bhagwant Mann announces ₹1 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm bhagwant mann, bhagwant mann, asi iqbal singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tarn taran news, tarn taran news in hindi, real time tarn taran city news, real time news, tarn taran news khas khabar, tarn taran news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved