• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संगरूर में शिक्षकों का सीएम भगवंत मान के घर के बाहर प्रदर्शन, नियमित किए जाने की मांग

Teachers protest outside CM Bhagwant Manns house in Sangrur, demand regularization - Sangrur News in Hindi

संगरूर। पंजाब के संगरूर में शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार से उन्हें अब तक सिर्फ आश्वासन मिले हैं, ठोस कार्रवाई कुछ नहीं हुई। प्रदर्शनकारी शिक्षक रविवार को जब मुख्यमंत्री से मिलने उनके निवास की ओर बढ़े, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे मौके पर हल्का तनाव पैदा हो गया और धक्का-मुक्की भी हुई। शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे सिर्फ शांतिपूर्वक अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे। शिक्षकों की प्रमुख मांग है कि उन्हें भी अन्य सरकारी शिक्षकों की तरह नियमित किया जाए और स्थायी नियुक्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी, तब उन्हें उम्मीद थी कि वर्षों से लंबित यह मुद्दा हल किया जाएगा, लेकिन सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
एक शिक्षक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता में आए ढाई साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन हमारी स्थिति जस की तस है। शिक्षक ने आरोप लगाए कि आम आदमी पार्टी के 'शिक्षा क्रांति' के दावे बिल्कुल झूठे हैं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र को लेकर सिर्फ फ्रॉड किया है। शिक्षक ने कहा कि न शिक्षा मंत्री और न मुख्यमंत्री, कोई बात नहीं सुन रहा है।
प्रदर्शन कर रही एक महिला शिक्षक ने कहा कि जब किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं होती है तो इंसान मजबूर हो जाता है। सालों से हम अपनी मांग को उठा रहे हैं। शिक्षा मंत्री के साथ कई बार मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री राज्य के स्कूलों के प्रेसिडेंट हैं। नियमों के अनुसार उन्हें शिक्षकों के साथ मीटिंग करनी होती है, लेकिन एक भी मीटिंग नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि जनता के लिए दरवाजे खुले हैं, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं है। हम मुख्यमंत्री से मिले बगैर यहां से नहीं जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Teachers protest outside CM Bhagwant Manns house in Sangrur, demand regularization
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sangrur, punjab, teachers, chief minister bhagwant mann, protest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sangrur news, sangrur news in hindi, real time sangrur city news, real time news, sangrur news khas khabar, sangrur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved