• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश की आजादी की लड़ाई में पंजाब का योगदान अहम : मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड

Punjab contribution in the country freedom struggle was important: Minister Tarunpreet Singh Sond - Sangrur News in Hindi

खास खबर। संगरूर पंजाब सरकार में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने शनिवार को आजादी की लड़ाई में पंजाब के लोगों के योगदान का जिक्र किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की आजादी में पंजाब के लोगों का योगदान उल्लेखनीय और ऐतिहासिक है। देश की आजादी में पंजाब के 90 फीसदी लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है। हमारे राज्य में हर घर में आपको शहीद मिल जाएगा और यह कोई छोटी बात नहीं है। पंजाब ने हमेशा से ही देश के बड़े बेटे होने का फर्ज अदा किया है। उन्होंने कहा कि मैं सत्ता में मौजूद सरकार से यह कहना चाहता हूं कि देश में जब किसी भी प्रकार का संकट आता है, तो पंजाब के लोग सबसे पहले अपना कदम आगे बढ़ाते हैं। ऐसी स्थिति में इस सरकार के लिए भी यह जरूरी हो जाता है कि वो पंजाब के लोगों के बारे में सोचे, वो पंजाब के लोगों से संवाद स्थापित करे। आज देश के लोग आजादी का उत्सव मना रहे हैं। इस खास मौके पर मैं देश के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। आज इस खास मौके पर मैं संगरूर जिले में आया हूं। मुझे पंजाब के सीएम ने यह जिम्मेदारी दी है कि मैं यहां पर आकर बड़े बुजुर्गों का सम्मान कर सकूं। इस खास मौके पर यहां बच्चों ने बहुत ही खास कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को देखकर मुझे काफी अच्छा लगा।
मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने कहा कि इस खास मौके पर मैं मीडिया का भी विशेष रूप से धन्यवाद करना चाहूंगा। इतनी बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का कवरेज करने पहुंचे हैं।
मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। आप लोगों की वजह से ही हमें देश विदेश में हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी मिल पाती है। ऐसी स्थिति में हमें हिंदुस्तानी होने का गर्व तो है ही। साथ ही, हमें इस बात का भी गर्व है कि हम पंजाब से हैं। पंजाब के लोगों ने हमेशा देश के सम्मान के लिए लड़ाइयां लड़ी हैं।
उन्होंने युवाओं के नशे के चंगुल में फंसे होने का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक, अगर हमें युवाओं को नशे के चंगुल से बचाना है तो इसके लिए हमें उन्हें खेल से जोड़ना होगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पहली सरकार है , जिसने खेल को अपनी प्राथमिकता की सूची में शामिल किया है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab contribution in the country freedom struggle was important: Minister Tarunpreet Singh Sond
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tarunpreet singh sond punjab, punjab freedom struggle martyrs contribution, tarunpreet sond sangrur statement, punjab sacrifices independence movement, punjab government minister tarunpreet singh sond, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sangrur news, sangrur news in hindi, real time sangrur city news, real time news, sangrur news khas khabar, sangrur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved