• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब के संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल : विजय इंदर सिंगला

Congress to hold a major rally in Sangrur, Punjab, on November 4; Rahul Gandhi to attend: Vijay Inder Singla - Sangrur News in Hindi

संगरूर। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 नवम्बर को पंजाब में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। इसे लेकर पंजाब के संगरूर में तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान राहुल गांधी पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था और ड्रग्स को लेकर निशाना साध सकते हैं। आईएएनएस से बातचीत के दौरान विजय इंदर सिंगला ने कहा कि संगरूर में 4 नवम्बर को सुबह 10 बजे कांग्रेस की रैली होगी। इसमें राहुल गांधी शामिल होंगे। यह एक ऐतिहासिक रैली होगी और 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज होगा। पंजाब के मुद्दों से हम सभी वाकिफ हैं। पंजाब और पंजाब के लोग ऐसा पंजाब नहीं चाहते थे, जैसा पंजाब आज हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पिछले 5 वर्षों में जिस तरह से काम किया है, उससे ड्रग्स का नशा घर-घर तक पहुंच गया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति हम सभी देख रहे हैं। गैंगस्टर फिरौती मांग रहे हैं। पुलिसकर्मियों समेत आम लोगों की दिनदहाड़े हत्या की जा रही है। ये सभी मुद्दे हैं, जो जनता के सामने हैं।
उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बकरियों, मुर्गियों और फसलों आदि का मुआवजा देने, रोजगार उपलब्ध कराने और लोगों के मन में उम्मीद जगाने की बात कही गई थी लेकिन 5 वर्षों में यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। हाल ही में दो विधायक आम आदमी पार्टी छोड़कर जा चुके हैं और न जाने कितने अन्य जाने वाले हैं।
विजय इंदर सिंगला ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 10 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी। कांग्रेस पंजाब को एक अच्छा शासन देगी, जिसमें युवाओं का बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा। ड्रग्स पर रोक लगाने के लिए हम कठोर कदम उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस को खुलकर काम नहीं करने दिया जा रहा है। राजनीतिक लोगों द्वारा उस पर दबाव बनाया जा रहा है या फिर उसके कामकाज में हस्तक्षेप किया जा रहा है। पंजाब की हालत नाजुक हो चुकी है। 4 नवम्बर को इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस फगूवाला गांव में सभा करने वाली है। यह 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज भी होगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को आज सुरक्षा की जरूरत पड़ रही है। दरअसल, पंजाब को सुरक्षित बनाए जाने की आवश्यकता है। ड्रग्स को बढ़ावा मिल रहा है। भाजपा, अकाली दल और आम आदमी पार्टी ड्रग्स रोकने में असफल रहे हैं। ड्रग्स के खिलाफ भाजपा की यात्रा में लोग नहीं गए क्योंकि वे इन सबकी सच्चाई जानते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress to hold a major rally in Sangrur, Punjab, on November 4; Rahul Gandhi to attend: Vijay Inder Singla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, vijay inder singla, congress rally, sangrur, punjab politics, november 4 rally, aam aadmi party, punjab government, drug abuse, law and order, punjab assembly elections 2027, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sangrur news, sangrur news in hindi, real time sangrur city news, real time news, sangrur news khas khabar, sangrur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved