संगरूर। सऊदी में पंजाब की एक और महिला को बंधक बना कर रखने का मामला सामने आया है। महिला ने आम आदमी पार्टी के सांसद व पार्टी के पंजाब
प्रधान भगवंत मान तथा केंद्र सरकार से उसे वापिस भारत बुलाने की मांग की है। महिला का नाम जीवनज्योति पत्नी सुदर्शन कुमार है। महिला के 3 बेटे
हैं। महिला ने वीडियो बना भगवंत मान से गुहार लगाई है।
सऊदी में महिलाओं के बंधक बनाए
जानें के कई मामले सामने आए हैं। इससे पहले सऊदी अरब के द्वादमी नामक शहर
में फंसी पंजाब की एक लड़की का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर
वायरल हुआ था। अपना वीडियो रिकॉर्ड करते समय बीच-बीच में फूट-फूट कर रो रही
घबराई हुई इस अज्ञात लड़की ने संगरूर के सांसद भगवान भगवंत मान को संबोधित
करते हुए गुहार लगाई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मनीष सिसोदिया ने रोहिंग्या मामले में गृह मंत्री को लिखा पत्र, जांच की उठाई मांग
अनुब्रत मंडल का बचाव करके ममता ने अपना अपराध कबूल कर लिया : भाजपा
महाराष्ट्र के रायगढ़ में नाव में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, एनआईए की टीम रवाना
Daily Horoscope