• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'चक दे इंडिया', पाकिस्तान पर बड़ी जीत के लिए सीएम भगवंत मान ने भारतीय टीम को दी बधाई

Chak De India, CM Bhagwant Mann congratulates Indian team for big win over Pakistan - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान पर बड़ी जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने पर भारतीय टीम को बधाई दी है। भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, "भारत ने टी-20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रनों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीतकर ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है और सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी देश का गौरव हैं। चक दे इंडिया।" भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए मैच पर दुनियाभर के करोड़ों क्रिकेट फैंस की नजर थी। फैंस एक रोमांचक मैच की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की टीम खड़ी भी नहीं हो पाई। भारत ने एकतरफा मैच जीता और टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड और मजबूत करते हुए 8-1 कर लिया।
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के 40 गेंदों पर बनाए गए विस्फोटक 77 रन, सूर्यकुमार यादव के 32, शिवम दुबे के 27, और तिलक वर्मा के 25 रन की मदद से 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2, जबकि कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिए।
ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chak De India, CM Bhagwant Mann congratulates Indian team for big win over Pakistan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan, chak de india, cm bhagwant mann, bhagwant mann, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved