चंडीगढ़। नोमी (जापान) में एशियन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में भारत के एथलीट अकशदीप सिंह ने 20 किलोमीटर पैदल तौर में स्वर्ण पदक जीता। अकशदीप सिंह ने 1ः20ः57 का समय निकाल कर यह उपलब्धि हासिल की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एथलीट अकशदीप सिंह को इस उपलब्धि पर मुबारकबाद दी। अकशदीप सिंह, उसके माता-पिता और कोचों को बधाई देते हुए इस जीत का श्रेय उसकी सख़्त मेहनत और कोचिंग को दिया। उन्होंने कहा कि अकशदीप सिंह का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इसमें इस उपलब्धि के साथ एशियाई खेलों, विश्व चैंपियनशिप और ओलम्पिक खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए हौंसला बुलंद होगा।
खेल मंत्री ने अकशदीप सिंह को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
काहनेके (बरनाला) के रहने वाले अकशदीप सिंह ने कुछ समय पहले राँची में नेशनल ओपन वॉकिंग चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर पैदल तौर में नया नेशनल रिकार्ड बनाते हुए पेरिस ओलम्पिक खेलों-2024 के लिए क्वालीफाई किया था। खेल मंत्री ने मुख्यमंत्री की तरफ़ से अकशदीप सिंह को ओलम्पिक्स की तैयारी के लिए 5 लाख रुपए दिए।
शुभमन गिल में विश्व स्तरीय खिलाड़ी होने के सभी गुण हैं - विक्रम सोलंकी
पोंटिंग ने रोहित शर्मा को अपनी सर्वश्रेष्ठ संयुक्त ऑस्ट्रेलिया-भारत टेस्ट एकादश का कप्तान चुना
विश्व में पहली बार क्रिकेट फॉर फिजिकली चैलेंज्ड पाइथियन गेम्स के चार्टर में हुआ शामिल
Daily Horoscope