• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकार द्वारा फ़सली अवशेष को जलाने से रोकने के लिए कार्य योजना तैयार

Work plan to prepare the government to prevent burning of residue said captain amrinder singh - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़।पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधान सभा में बताया कि उनकी सरकार फ़सली अवशेष को जलाने की समस्या को रोकने और इस से होने वाले प्रदूषण से राज्य को मुक्त करवाने के लिए कार्य योजना पर काम कर रही है। खन्ना के विधायक गुरकिरत सिंह द्वारा उठाए गए प्रश्र का जब ऊर्जा और सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह का जवाब दे रहे थे तो मुख्यमंत्री ने बीच में दख़ल देते खुलासा किया कि राज्य सरकार ने हाल ही में समस्या के हल के लिए चेन्नई आधारित कंपनी से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं और फ़सली अवशेष को निपटाने के अन्य तरीकों पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समझौतो से न्यूए कंपनी धान की पराली को बायो ऊर्जा में तबदील करने के लिए 400 प्रोसैेसिंग प्लांट स्थापित कर सकेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह भी बताया कि राज्य में कुल 20 मिलियन टन धान की पराली पैदा होती है जिस में से 19 मिलियन टन न्यूए की इन इकाईयों में इस्तेमाल की जायेगी। इसके साथ पराली जलाने के कारण वातावरण को हो रहे नुकसान से बचा जा सकेगा।
इससे पहले राणा गुरजीत सिंह ने सदन में बताया कि राज्य सरकार नई और नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत नीति 2012 (एन.आर.एस.ई.) के अधीन धान और गेहूँ के अवशेष आधारित उद्योग सहित ऊर्जा पावर प्रोजैक्ट स्थापित करने के लिए रियायतें दे रही है जिन में सी.एल.यू /ई.डी.सी. /फीस से छूट शामिल है। मंत्री ने बताया कि एन.आर.सी.ई. प्रोजेेक्टों के लिए रजिस्ट्रेशन /पटा डीड चार्जिज़ से स्टैंप ड्यूटी के भुगतान पर 100 प्रतिशत छूट मुहैया करवा रही है और एन.आर.एस.ई. प्रोजैक्ट स्थापित करने के लिए पंचायती ज़मीन पटे पर मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा एन.आर.एस.ई. ऊर्जा पैदा करने और पैदा करने वालों द्वारा अपनी इकाईयों के लिए प्रयोग करने के लिए बिजली कर से 100 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
मंत्री ने आगे यह बताया कि प्रोजैक्ट के निर्माण और टेस्टिंग के लिए खपत की बिजली पर 100 प्रतिशत बिजली कर छूट भी मुहैया करवाई जा रही है। इसके अलावा एक खिडक़ी स्वीकृति और 25 वर्षके लिए प्रांतीय उपयोग से बिजली खरीद समझौता भी यकीनी बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Work plan to prepare the government to prevent burning of residue said captain amrinder singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab goverment work plan to prepare, government to prevent burning of residue, captain amrinder singh, punjab cm, punjab goverment, पंजाब सरकार, punjab assembly news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved