• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों के मुकम्मल होने से जल सप्लाई नेटवर्क में होगा सुधार: बलकार सिंह

Water supply network will improve with completion of canal water supply projects: Balkar Singh - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को बेहतर नागरिक सहूलतें मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने बताया शहरों में चल रहे नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों के मुकम्मल होने से राज्य के जल सप्लाई नेटवर्क में बड़ा सुधार होगा। आज यहाँ म्युनिसिपल भवन चंडीगढ़ में विभिन्न नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों की प्रगति का जायज़ा लेते हुये स्थानीय निकाय मंत्री ने एल एंड टी कंपनी के इंडिया के हैड और प्रोजेक्ट मैनेजरों को निर्देश दिए कि इन चल रहे नहरी जल सप्लाई प्रोजेक्टों को तेज़ी से मुकम्मल किया जाए। विभाग के सीनियर अधिकारियों की हाजिऱी में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नहरी जल सप्लाई की सुविधा अमृतसर और जालंधर के शहर निवासियों को मुहैया करवाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट की प्रगति अधीन है। इसके इलावा उन्होंने कहा कि पटियाला के लोगों को भी 2437 नहरी जल सप्लाई की सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रोजेक्ट प्रगति अधीन है। उन्होंने एल एंड टी कंपनी के इंडिया हैड और प्रोजैक्ट मैनेजरों को कहा कि शहरी क्षेत्र में नये नवीन विचारों को अमल में लाते हुए निर्माण किया जाये जिससे शहर निवासियों को कम से कम परेशानी हो।
इस मौके पर मीटिंग में स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव अजोए शर्मा, पी. एम. आई. डी. सी. के सी. ई. ओ. दीप्ति उप्पल और स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर उमा शंकर गुप्ता और अन्य अधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water supply network will improve with completion of canal water supply projects: Balkar Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab government, chief minister bhagwant singh mann, civic amenities, water supply network, canal water supply projects, improvement, residents, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved