चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम (पंजाब) और विसावदर (गुजरात) विधानसभा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में ज़ोर-शोर से मनाया। सेक्टर 39 स्थित कार्यालय में हुए विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। पार्टी के महासचिव ओंकार औलख समेत पंजाब व चंडीगढ़ के अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
दोनों राज्यों में शानदार प्रदर्शन
लुधियाना पश्चिम सीट से पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत भूषण आशु को 10,637 मतों से पराजित कर पंजाब में अपनी मजबूत स्थिति फिर से सिद्ध की। वहीं गुजरात के विसावदर उपचुनाव में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता गोपाल इटालिया ने भाजपा प्रत्याशी किरीट पटेल को 17,554 वोटों से हराकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया।
इन दोनों जीतों ने न केवल पार्टी का जनाधार मजबूत किया है बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी आम आदमी पार्टी की साख को नई ऊँचाई दी है।
‘सच्ची राजनीति की जीत’— विजयपाल सिंह
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा, “यह जीत आम जनता के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा की जीत है। देश की जनता ने दिखा दिया है कि वह अब काम की राजनीति चाहती है, न कि झूठे वादों और खोखले दावों की।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और सेवा के लिए धन्यवाद भी दिया।
कार्यकर्ताओं में उत्साह, मनाया गया विजय उत्सव
पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गले मिलकर और जीत के नारे लगाकर जश्न मनाया। पूरे परिसर में 'भारत माता की जय', 'आप की जीत—जनता की जीत' जैसे नारे गूंजते रहे।
विजयपाल सिंह ने कहा कि ये दोनों जीत न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव का संकेत हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भी आम आदमी पार्टी इसी सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति से आगे बढ़ेगी।
कनाडा पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, वजह बताकर धमकी भी दी
'कप्स कैफे' पर गोलीबारी मामला: कपिल शर्मा की टीम बोली- 'हम हार नहीं मानेंगे'
अमरनाथ यात्रा : आठ दिनों में 1.45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Daily Horoscope