चंडीगढ़। पंजाब
विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना स्लेम टब्बरी, लुधियाना में तैनात ए.एस.आई.
कुलविन्दर सिंह को 7,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस
संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त
ए.एस.आई को शिकायतकर्ता साहिल शर्मा निवासी लुधियाना की शिकायत पर पकड़ा
है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त
ए.एस.आई उसकी पत्नी की तरफ से उसके खि़लाफ़ दर्ज शिकायत में मदद करने और
राज़ीनामा करवाने के बदले 7,000 रुपए की माँग कर रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विजीलैंस
की तरफ से शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी
गवाहों की हाजिऱी में 7,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न
धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में मुकद्मा दर्ज करके
अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope