• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन ज़ब्त और लाइसेंस रद्द किए जाएँ : अनुराग वर्मा

Vehicles of those violating rules should be confiscated and licenses canceled: Anurag Verma - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सडक़ यातायात के दौरान राज्य निवासियों की जान की सुरक्षा को सबसे अधिक प्रमुखता देते हुए पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने सडक़ नियमों की सख्ती से पालना और इनको लागू करने के लिए आधुनिक यंत्रों के प्रयोग पर ज़ोर दिया है। मुख्य सचिव वर्मा ने सोमवार को यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में सडक़ सुरक्षा पर बनी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की समीक्षा मीटिंग करते हुए कहाकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस संबंधित स्पष्ट हिदायतें हैं कि राज्य के लोगों की जान की सुरक्षा सबसे प्रमुख प्राथमिकता है और इसलिए सडक़ नियमों की सख्ती से पालना सबसे ज़रूरी है। उन्होंने सोमवार को परिवहन और गृह विभाग के अधिकारियों को ज़मीनी स्तर पर नियमों की पालना के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक यंत्रों की तुरंत खरीद करने के लिए भी कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड, रेड लाइट का उल्लंघन, वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग, बिना हेलमट और सीट बेल्ट से वाहन चलाना आदि उल्लंघनाएँ जिनका सीधा मानव जीवन से सम्बन्ध है, पर पूर्ण सख्ती से चैकिंग की जाये और इनके उल्लंघन के दोषियों को कानून मुताबिक सख़्त सज़ाएं दीं जाएँ। वाहन ज़ब्त करने और ड्राइविंग लायसेंस रद्द करने से भी गुरेज़ न किया जाये।
मुख्य सचिव ने कहा कि सडक़ नियमों की पालना के लिए जुर्माने और सज़ाओं से भाईचारक सेवाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके अंतर्गत उल्लंघन करने वालों से खूनदान, पौधे लगाने, स्कूली बच्चों को पढ़ाने की सेवाएं भी ली जा रही हैं। वर्मा ने आगे कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सख्ती से चैकिंग यकीनी बनाने के लिए 800 एल्लकोमीटर की खरीद की जा रही है।
इस सम्बन्धी पुलिस विभाग को तीन महीनों के अंदर यह प्रक्रिया मुकम्मल करने के लिए कहा है। इसी तरह मानव स्रोतों के सभ्य प्रयोग के लिए ई-चालानिंग मशीनों को उत्साहित करते हुये इनकी एक महीने के अंदर खरीद के लिए कहा गया है।
मीटिंग में सडक़ सुरक्षा के बारे लीड एजेंसी के डायरेक्टर जनरल आर. वेंकट रत्नम्, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वीपी सिंह, प्रमुख सचिव वित्त ए. के. सिन्हा, सचिव गृह गुरकीरत कृपाल सिंह, सचिव लोक निर्माण प्रियांक भारती, सचिव स्कूल शिक्षा के. के. यादव, सचिव परिवहन दिलराज सिंह, एडीजीपी (ट्रैफिक़) एएस राए, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशनर मोनीश कुमार, डायरेक्टर मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान डा. अविनाश कुमार, ट्रैफिक़ सलाहकार डा. नवदीप असीजा के इलावा एनएचए आई के प्रतिनिधि और कमेटी मेंबर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vehicles of those violating rules should be confiscated and licenses canceled: Anurag Verma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab, chief secretary anurag verma, safety, road traffic, road rules, modern equipment, enforcement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved