• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में भारी बारिश के खिलाफ सब्जियों और फलों के दाम आसमान पर, हिमाचल से आपूर्ति ठप

Vegetable and fruit prices skyrocket in Punjab due to heavy rains, supply from Himachal halted - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हिमाचल से आने वाली सब्जियों और फलों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है, जिसके चलते पंजाब के बाजारों में इनके दाम आसमान छू रहे हैं। सप्लाई चेन टूटी, कीमतें बढ़ींः सड़क मार्ग बंद होने के कारण हिमाचल से पंजाब तक सब्जियों और फलों की आवाजाही रुक गई है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। सब्जियों और फलों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम लोग इन्हें खरीदने से बच रहे हैं। वहीं, दुकानदारों का भी कहना है कि उनकी दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाढ़ का कहर जारीः पंजाब के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है। कई गांवों में तो घरों की छतें भी पानी में डूब गई हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। जब तक मौसम सामान्य नहीं होता और आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक सब्जियों और फलों की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद कम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vegetable and fruit prices skyrocket in Punjab due to heavy rains, supply from Himachal halted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, himachal pradesh, rains, floods, vegetables, fruits, prices, supply chain, chandigarh, market, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved