चंडीगढ़ । केन्द्रीय वित राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को सुबह भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार के निवास पर पहुंचे और उनके परिवार के सथ जलपान किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और जिला अध्यक्ष और पार्षद रविकांत शर्मा भी उपस्थित थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीस इस प्रकार उनके निवास स्थान पर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछने और उनके साथ कुछ क्षण बिताकर इस बात का भी प्रमाण दिया है कि पार्टी का कार्यकर्ता भी उनके लिए विशेष महत्व रखता है।
इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन का उनके निवास स्थान पर आने पर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति ही है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मंत्री बनने के पश्चात भी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान का भी पूरा ध्यान रखते हैं।
साबरमती से प्रयागराज का सफर खत्म : यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर नैनी जेल पहुंची
आरक्षण विवाद: बंजारों ने येदियुरप्पा के घर पर किया पथराव
पंजाब में गिरफ्तार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का गनमैन
Daily Horoscope