चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के निजी प्रयासों स्वरूप भारत सरकार ने पंजाब में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन देने के लिए 30 करोड़ रुपए की लागत से 2 कॉमन फैसिल्टी सैंटर (सी.एफ.सीज़.) स्थापित करने की मंजूरी दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के सचिव अरुण कुमार पांडा के नेतृत्व में नई दिल्ली में हुई मंत्रालय की मीटिंग के दौरान इन फैसिल्टी सेंटरों को मंज़ूरी दी गई। इस मीटिंग में पंजाब सरकार द्वारा उद्योग और व्यापार के डायरेक्टर डी.पी.एस. खरबन्दा ने प्रतिनिधित्तव किया।
एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक आईल एक्सपैलर (तेल निकालने संबंधी) बनाने का फैसिल्टी सैंटर लुधियाना में जबकि फाउूंडरी एंड जनरल इंजीनियरिंग कलस्सर फगवाड़ा में स्थापित किया जाना है। दोनों सेंटर 15 -15 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित किये जाने हैं जो 24 महीनों में चालू हो जाएंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि आईल एक्सप्लोरर फेसिलिटी की स्थापना से वार्षिक 100 करोड़ रुपए से 250 करोड़ की निर्यात क्षमता को उत्साह मिलेगा और 2000 से 3500 व्यक्तियों के लिए रोजग़ार के मौके पैदा होंगे।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope