• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गैर पारदर्शी तरीके से बोली किए गए ट्रांसपोर्ट परमिटों को रद्द किया जाएगा: कैप्टन

Transport permits will be canceled in non-transparent manner: Captain.amrinder - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। ट्रांसपोर्ट सेक्टर को दुरुस्त करने संबंधी अपनी पहलकदमियों के हिस्से के तौर पर पंजाब सरकार पिछली शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार की ओर से गैर पारदर्शी ढंग से बोली किए ट्रकों व बसों के परमिट रद्द करेगी। यह घोषणा आज पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बहस का जवाब देते हुए कहा। उन्होंने बताया की सरकार ने ट्रक आपरेटरों, ट्रक यूनियनों की प्रदेश में गुटबंदी पर पहले ही पाबंदी लगा दी है व इसके अलावा नई पंजाब ट्रांसपोर्ट स्कीम 2018 नोटिफाई कर दी है जिसमें परमिट देने के संबंध में बेरोजगार नौजवानों को पहल दी गई है और इसको पारदर्शी बनाया गया है। इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने और गाडिय़ों की रजिस्ट्रेशन के लिए सभी नागरिकों को आनलाइन मंच मुहैया करवाया गया है। मुख्य मंत्री ने बताया कि इस सेक्टर में टैक्सों का एकत्रीकरण 1548.85 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1912.67 करोड़ रुपये हो गया है जो कि 23.49 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि है। यह इस सेक्टर के पुनरुत्थान को दर्शाता है।
ट्रांसपोर्ट सेक्टर में अन्य सुधार लाने के लिए अब सरकार ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग में 500 नई बसे डालने का फैसला किया है। इसके साथ ही प्रदेश में 15 नए बस अड्डे बनाए जाने, सभी सरकारी बसों में जी.पी.एस सिस्टम लागू करने व प्रदेश में व्यापक गाडिय़ों की जांच के लिए 11 आटोमेटिड टैस्ट स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Transport permits will be canceled in non-transparent manner: Captain.amrinder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab news, chandigarh news, transport permits, canceled in non-transparent manner cm amrinder singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved