• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पारदर्शिता ही घर- घर मुफ़्त राशन योजना की मुख्य विशेषता : लाल चंद कटारूचक्क

Transparency is the main feature of the free door-to-door ration scheme: Lal Chand Kataruchak - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई घर-घर मुफ़्त राशन योजना से झलकती पारदर्शिता ही इसकी मुख्य विशेषता है। योजना के अंतर्गत पैक किया गया गेहूँ/आटा नेशनल फूड सक्योरिटी एक्ट, 2013 के अंतर्गत लाभार्थियों को मॉडल फेयर प्राइस शॉप (वाजिब मूल्य की दुकानों) के द्वारा पारदर्शी ढंग से लोगों के घरों तक पहुँचाया जा रहा है। यह बात आज यहाँ अनाज भवन में इस योजना की प्रगति का जायज़ा लेने सम्बन्धी बैठक के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों संबंधी मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने ज़ोर देकर कही। उन्होंने आगे कहाकि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजना की सफलता को सुनिश्चित बनाने के लिए ज़मीनी स्तर से फीडबैक की महत्वता पर ज़ोर दिया। इस मौके पर मंत्री को अवगत करवाया गया कि राज्यभर में कुल 627 मॉडल फेयर प्राइस शॉप्स चल रही हैं और अब तक इनके साथ जुड़े लाभार्थी परिवारों की संख्या 6.36 लाख के पार हो गई है। मंत्री को यह भी बताया गया कि इस समय वितरण के काम में जालंधर जि़ला अग्रणी है।
राज्य में गेहूँ बाँटने की गति में और अधिक तेज़ी लाने के लिए विभाग द्वारा 2000 और ई-पीओएस मशीनें खरीदी गई हैं और इस साल 31 मार्च तक वितरण को पूरा करने का लक्ष्य है। इस मौके पर अन्यों के अलावा विभाग के डायरैक्टर पुनीत गोयल और अतिरिक्त डायरैक्टर डॉ. अंजुमन भास्कर भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Transparency is the main feature of the free door-to-door ration scheme: Lal Chand Kataruchak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab, transparency, door-to-door, free ration scheme, launched, chief minister, bhagwant singh mann, wheat, flour, delivered, beneficiaries, model fair price shops, national food security act, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved