• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में तीन दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट 2026 का आयोजन, जुटेंगे देश-विदेश के उद्योगपति

Three-Day Investors Summit 2026 Organized in Punjab, Industrialists from Home and Abroad to Gather - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से मोहाली में तीन दिवसीय 'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026' आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। 'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026' को भगवंत मान सरकार की ओर से पंजाब को 'रंगला पंजाब' बनाने की ओर बड़ा कदम माना जा रहा है। सम्मेलन 13 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा, जिसमें यूनाइटेड किंगडम, जापान और दक्षिण कोरिया समेत अनेक देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "आज 'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026' का शानदार आगाज हो रहा है। गुरुओं-पीरों की पावन धरती पर देश-दुनिया से पहुंचे नामचीन उद्योगपतियों का हार्दिक स्वागत है।"
भगवंत मान ने पोस्ट में आगे लिखा, "चंडीगढ़ स्थित निवास पर विश्व प्रसिद्ध स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी एन. मित्तल से अहम मुलाकात हुई। पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने को लेकर उनके साथ सार्थक चर्चा हुई।"
उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में आज पंजाब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। हमारी सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब सरकार ने पिछले हफ्ते भी अपनी औद्योगिक विकास की राह को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। सरकार ने राज्य में 'औद्योगिक और व्यापार विकास नीति-2026' लॉन्च की। इसका मकसद औद्योगिक विस्तार को तेज करना, बड़े निवेश को आकर्षित करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है।
इस नीति का औपचारिक अनावरण मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले शनिवार को लुधियाना में किया। इस अवसर पर राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। इस लॉन्च कार्यक्रम में लगभग 200 उद्योगपति, उद्योग जगत के दिग्गज और कई क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह राज्य के औद्योगिक भविष्य में उद्योग जगत की गहरी दिलचस्पी और भरोसे को दिखाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three-Day Investors Summit 2026 Organized in Punjab, Industrialists from Home and Abroad to Gather
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: investors summit 2026 in punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved