• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

Third accused in Batala grenade attack arrested; planned to target police installations in Punjab - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । बटाला ग्रेनेड मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस और बटाला पुलिस ने मिलकर चलाए गए एक ऑपरेशन में हमले में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित एक टेरर मॉड्यूल का सदस्य है, जिसे पुर्तगाल में बैठा बीकेआई का मास्टरमाइंड चला रहा था। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी, मॉड्यूल के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर पुर्तगाल में बैठे अपने हैंडलर के कहने पर 1 अगस्त को बटाला के अर्बन एस्टेट पुलिस पोस्ट पर हुए हमले में शामिल था। घटना के बाद आरोपी छिप गया था और पूरे पंजाब में पुलिस ठिकानों पर ऐसे ही और हमले करने की योजना बना रहा था। डीजीपी ने पोस्ट के माध्यम से बताया कि पूरे टेरर नेटवर्क का पता लगाने, विदेशी हैंडलर और स्थानीय सपोर्ट नेटवर्क की पहचान करने और साजिश से जुड़े सभी कनेक्शनों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस पूरे राज्य में टेरर नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को रोकने और शांति, सुरक्षा व जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
4 अगस्त को भी पंजाब पुलिस की ओर से आईएसआई-समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था, जिसमें नौ को गिरफ्तार किया गया था। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया था कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने आईएसआई समर्थित सीमापार के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
डीजीपी ने बताया था कि पुलिस ने नौ लोगों को पकड़ा है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने तीन अवैध पिस्तौल, नौ कारतूस और चार पेट्रोल बम बरामद किए थे ।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Third accused in Batala grenade attack arrested; planned to target police installations in Punjab
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, batala grenade attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved