चंडीगढ़। शहर में पानी का बिल जमा नहीं कराने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं को नगर निगम ने अंतिम चेतावनी दी है। इसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई तो निगम पानी के कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगा। इसके लिए निगम ने चार टीमों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार निगम को वाटर वाटर बिल डिफाल्टरों से कुल 22 करोड़ रुपए वसूलने हैं। अप्रेल में निगम ने करीब 614 डिफाल्टरों के पानी के कनेक्शन भी काटे। सख्ती के बाद निगम अब तक 12 करोड़ रुपए ही वसूलने में कामयाब रहा है और अभी भी 10 करोड़ रुपए वसूलने बाकी हैं। अब निगम ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी है कि यदि बकाया भुगतान जमा नहीं करवाया तो कनेक्शन काटने का काम शुरू किया जाएगा।
इन गांवों में कालोनियों में सबसे ज्यादा बकाया
शहर में सबसे ज्यादा बकाया राशि इंडिस्ट्रयल एरिया फेस-2 व राम दरबार की है। यहां से निगम को साढ़े चार करोड़ रुपए बकाया राशि वसूलनी है। इसके अलावा डड्डूमाजरा कॉलोनी से 87 लाख, मौली जागरां से 86 लाख, मलोया से 70 लाख, पलसौरा से 62 लाख, बापूधाम कॉलोनी से 42 लाख, सेक्टर-25 कॉलोनी से 32 लाख, डड्डूमाजरा गांव से 17 लाख, बडहेड़ी, धनास से आठ लाख व अटावा गांव से 7.2 लाख रुपए की वसूली की जानी है।
इस संबंध में चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा का कहना है कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी दी गई है कि वे जल्द से जल्द बकाया बिल जमा करवाएं। इसके लिए चार टीमों को भी काम में लगाया गया है। इसके बावजूद यदि बकाया बिल जमा नहीं किया गया तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope