• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन अब 11 हज़ार रुपए प्रति महीने होगीः हरपाल सिंह चीमा

The pension of freedom fighters in Punjab will now be Rs 11,000 per month: Harpal Singh Cheema - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन 9400 रुपए प्रति महीना से बढ़ाकर अब 11000 हज़ार रुपए प्रति महीना करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला 1 अगस्त, 2023 से लागू होगा। यहाँ जारी प्रेस बयान में वित्तमंत्री ने बताया कि वित्त विभाग ने इसके लिए ज़रुरी सालाना बजट को मंजूरी दे दी है। इस फ़ैसले से 545 लाभार्थियों, जिनमें ख़ुद स्वतंत्रता संग्रामी, मृतक स्वतंत्रता संग्रामियों की विधवाएं या अविवाहित और बेरोज़गार लड़कियाँ और लड़के शामिल हैं, को प्रत्यक्ष तौर पर फ़ायदा होगा। वित्त मंत्री ने बताया कि सम्बन्धित प्रशासनिक विभाग के प्रस्ताव अनुसार वित्त विभाग की तरफ से मार्च 2020 में लिए फ़ैसले के अंतर्गत 1 अप्रैल, 2021 से स्वतंत्रता सैनिक सम्मान राशि 7500 रुपए से बढ़ा कर 9400 रुपए करने का फ़ैसला किया गया था। उन्होंने कहा कि अब बढ़ी हुई महँगाई के मद्देनज़र इसको बढ़ा कर 11000 रुपए प्रति महीना करने का फ़ैसला लिया गया है।
चीमा ने कहा कि हमें अपने उन योद्धाओं पर गर्व है जिनके कारण देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में योगदान डालने वालों में पंजाबियों का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि चाहे हम उन देश भगतों के बलिदानों का मूल्य नहीं चुका सकते परन्तु मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार उनके सम्मान के लिए वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The pension of freedom fighters in Punjab will now be Rs 11,000 per month: Harpal Singh Cheema
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, finance minister, harpal singh cheema, punjab government, increase, pension, freedom fighters, rs 9400 per month, rs 11000 per month, decision, applicable, august 1, 2023, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved