• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोगों को सस्ती रेत मुहैया करवाना सरकार की प्रथमिकता: सुख सरकारिया

The Governments first priority to provide affordable sand to people: Sukhbir Sarkaria - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के राजस्व, पुर्नवास एंव आपदा प्रबंधन तथा खदान एवं भूमि विज्ञान कैबिनेट मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने अपना पद संभालते ही आज रेत की खानों में अवैध खनन रोकने के लिए कड़ा आदेश देते हुए कहा कि लोगों को सस्ती रेत मुहैया करवाना सरकार की प्रथमिकता है। राज्य में रेत की खानों की समीक्षा के लिए विभाग के अधिकारियों की बुलाई मीटिंग के दौरान उन्होंने रेत की सप्लाई को सुचारू बनाने का आदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में रेत की सप्लाई मांग की अपेक्षा 80 प्रतिशत कम है, जिस कारण कीमतें बढ़ रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने रेते और बजरी की स्पलाई बढ़ाने के लिए नई खानों की पहचान करने के लिए कहा जिससे लोगों को महंगी दर पर रेत न मिले। इससे पहले विभाग के अधिकारियों ने उन्हें राज्य में रेत की खानों की स्थिति संबंधी प्रस्तुति दी और पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में तेलंगाना राज्य के दौरे पर गई टीम की तरफ से खोजे तथ्यों से अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रस्तावित खनन नीति संबंधी विचार विमर्श भी हुआ।
मीटिंग के उपरांत स. सरकारिया ने बताया कि कैबिनेट सब-कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद पंजाब के खनन क्षेत्र में एक नयी क्रांति आएगी, जिसके चलते न सिफऱ् अवैध खनन पर काबू पाया जायेगा बल्कि सरकारी वेबसाईट के द्वारा रेत की बिक्री संभव होगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव जसपाल सिंह, निदेशक कुमार राहुल और अतिरिक्त निदेशक विनीत कुमार उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Governments first priority to provide affordable sand to people: Sukhbir Sarkaria
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, sand, revenue minister sukhbir sarkaria, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved