चंडीगढ़। बीती शाम स्टेज पर तब दिलकश अंदाज़ और मनमोहक अदाओं की बाढ़ आई जब
राष्ट्रीय स्तर के कई मशहूर मॉडलों ने निफट (नार्दन इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ
फ़ैशन टैकनॉलॉजी) के फ़ैशन डिज़ाईनिंग के ग्रैजुएट विद्यार्थियों द्वारा
तैयार अलग-अलग 52 ख़ूबसूरत कुलैकशन्स को प्रदर्शित किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निफट के इस
वार्षिक डिज़ाइन कलेक्शन शो ‘अनुकामा -2018’ का औपचारिक उद्घाटन उद्योग और
वाणिज्य मंत्री, पंजाब सुन्दर शाम अरोड़ा ने किया। पंजाब के उद्योग और
वाणिज्य मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा पंजाब में फ़ैशन
प्रौद्यौगिकी के कालेज खोले जाएंगे और निफट को देश में पहले नंबर पर लाने
के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘निफट ने पंजाब को बहुत
गौरव दिलाया है। यहाँ के विद्यार्थी जब अपनी पढ़ाई मुकम्मल करके पंजाब या
देश के किसी भी इलाको में काम करेंगे तो उनको पंजाब के ब्रैंड अम्बैसडर के
तौर पर जाना जायेगा।’’
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope