• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में ज़मीन और सम्पत्ति की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की शर्त ख़त्म की जाएगी : मुख्यमंत्री

The condition of NOC for land and property registry will be abolished in Punjab: Chief Minister - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में भविष्य में ग़ैर कानूनी कॉलोनियां बनने से रोकने के लिए ग़ैर कानूनी कालोनाईजऱों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही के लिए अधिकारियों को बिल का मसौदा तैयार करने के लिए कहा। जमीन/ सम्पत्ति की रजिस्ट्रेशन के लिए एन.ओ.सी. की शर्त ख़त्म करने के राज्य सरकार के हालिया फ़ैसले के संदर्भ में आज मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ़ैसले का मंतव्य आम जनता को सुविधा देना है। उन्होंने कहा कि ग़ैर कानूनी कालोनाईजऱों पर शिकंजा कसने के लिए नया कानून बनाने की बेहद ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को पंजाब विधान सभा के अगले सत्र से पहले नये बिल का मसौदा तैयार करने के लिए कहा जिससे विधान सभा से इसकी मंजूरी ली जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग़ैर कानूनी कालोनाईजऱ सपने दिखा कर लोगों को लूटते हैं और अपनी ग़ैर प्रवानित कॉलोनियां बेच देते हैं। उन्होंने कहा कि ठगे गए लोग इन कलोनियों में बुनियादी सहूलतों के लिए दर-दर की ठोकरें खाते रहते हैं। कालोनाईजऱ ग़ैर कानूनी तरीके से पैसा बना लेते हैं, जबकि उनकी गलत कार्यवाहियों का हर्जाना आम लोगों को भुगतना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिना मंजूरी लिए प्लाट बेच रहे कालोनाईजऱों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में ग़ैर कानूनी कॉलोनियां बनाने की इजाज़त नहीं देगी और इस जुर्म में शामिल सभी व्यक्तियों के खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कदम उठाए जाएंगे। ग़ैर कानूनी कालोनाईजऱों के विरुद्ध सख़्त कानून लाया जाएगा, जो पंजाब में किसी भी तरह ग़ैर कानूनी कालोनी बनने से रोकने का काम करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The condition of NOC for land and property registry will be abolished in Punjab: Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab, chief minister bhagwant singh mann, illegal colonizers, bill, strict action, illegal colonies, prevention, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved