चंडीगढ़। नए 116 क्लर्कों की नियुक्ति से तकनीकी शिक्षा विभाग के कामकाज में तेज़ी आएगी। उक्त प्रगटावा आज यहां पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा इन नव-नियुक्त क्लर्कों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैंस ने कहा कि विभाग में क्लर्कों की बड़े स्तर पर कमी थी, जो कि इस भर्ती से दूर हो जाएगी।
बैंस ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग पंजाब का एक अहम विभाग है, जो कि नौजवानों को सरकारी नौकरियों के काबिल बनाने के साथ-साथ स्व-रोज़गार के काबिल भी बनाता है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस विभाग को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अपने पहले एक साल के कार्यकाल के दौरान ही 28 हज़ार से अधिक स्थायी सरकारी नौकरियां पंजाब के नौजवानों को दे चुकी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope