• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का उपयोग करने के तरीके बताएं

Tell Congress workers how to use social media - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन बुधवार को सेक्टर 9 स्थित प्रदेश कार्यालय में किया गया। जिसमें सोशल मीडिया सेल की प्रभारी चित्रा सारवारा मुख्या तिथि के तौर पर पहुंची।

इस कार्यशला में हरियाणा, पंजाब एवं चंडीगढ़ के सोशल मीडिया विंग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी वर्करों को सोशल मीडिया का सही प्रयोग करके कांग्रेस की नीतियों को जन=जन तक पहुंचाने के लिए तकनीक समझाई गई। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने चित्रा सारवारा का स्वागत करते हुए कहा कि आज सोशल नेटवर्किंग का जमाना है और हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा है। लोगों तक अपनी बात को पहुंचाने का बहुत ही सस्ता साधन है। चित्रा सारवारा ने कार्यकत्र्ताओं का आहवान किया कि वह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का जमकर प्रचार करें।

सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार की कुनीतियों के बारे में लोगों को बताये। आज हर कोई व्हाट्सऐप, टिवट्र, फेसबुक पर है और कांग्रेस के बारे में जानकारी देने का अच्छा माध्यम है। इस अवसर पर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनिता शर्मा, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता, सिम्मी आहूजा, उपप्रधान सुधा भारद्वाज, नीना राठी, कमल मान, स्नेह अहलावत, वेणू अग्रवाल, बिमला सांगवान, रुचि शर्मा, मोहाली महिला कांग्रेस प्रधान अमनदीप कौर भी उपस्थित थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tell Congress workers how to use social media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab, congress worker, aicc, social media cell, traning, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved