• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब के अमृतसर में तेजधार हथियारों से हमलाकर शिक्षक की हत्या

Teacher Murdered in Amritsar, Punjab, in Attack Using Sharp-Edged Weapons - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब में अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र में एक शिक्षक की तेजधार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई, जब वह अपनी बेटी को ट्यूशन क्लास छोड़कर घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, जगदीप सिंह गहरी मंडी स्कूल में शिक्षक थे। जब जगदीप सिंह अपनी बेटी को ट्यूशन छोड़कर वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर और गर्दन पर तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं।
इस संबंध में डीएसपी गुरु बलजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हमला बेहद बेरहमी से किया गया था।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
डीएसपी ने यह भी बताया कि अभी तक किसी पुरानी रंजिश, धमकी या विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। जांच जारी है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Teacher Murdered in Amritsar, Punjab, in Attack Using Sharp-Edged Weapons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amritsar murder case, punjab crime news, teacher murder india, jandiala guru incident, punjab police investigation, brutal killing case, crime news india, cctv investigation punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved