• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमित शाह के दौरे पर बोले तरुण चुघ, 'पंजाब बदलाव के लिए तैयार है'

Tarun Chugh, speaking on Amit Shahs visit, said Punjab is ready for change - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 मार्च को पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह गर्व की बात है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब आ रहे हैं। तरुण चुघ ने चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब असली बदलाव की ओर बढ़ रहा है। पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी उस बदलाव को लीड करने और इसे लाने में अहम भूमिका अदा कर रही है। पंजाब बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की आम आदमी पार्टी सरकार में जनता त्रस्त हो चुकी है, चारों तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम हो रहा है। जनता परेशान हो चुकी है। कानून व्यवस्था फेल है, आए दिन हत्याएं हो रही हैं। सरकार का बजट भी निराशा वाला है। सरकार बजट के नाम पर खाली ड्रामा कर रही है, सरकार का बजट पूर्ण रूप से तथ्यहीन है। अगर स्कोर दिया जाए तो जीरो से नीचे ही दिया जाएगा। सरकार अपने वादे भूल चुकी है।
पंजाब प्लान 2026 पॉलिसी और गवर्नेंस समिट को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि मैं ऑर्गनाइजर को इतनी अच्छी पहल करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने सभी पॉलिटिकल पार्टियों को एक मंच पर लाकर इस बात पर चर्चा की कि पंजाब के लिए क्या अच्छा है और पंजाब का मैनिफेस्टो क्या होना चाहिए। चर्चा में खेती के सेक्टर में क्रांति कैसे आ सकती है, इंडस्ट्री कैसे बढ़ सकती है, कॉमर्स कैसे मजबूत हो सकता है, और पंजाब में टूरिज्म को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है, जैसे खास मुद्दों पर फोकस किया गया।
उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्री और आम आदमी पार्टी भ्रष्ट हैं। शराब घोटाले के जरिए उन्होंने लोगों को लूटा है और उस लूटे हुए पैसे का इस्तेमाल गोवा में चुनाव खर्च के लिए किया है। सारे फैक्ट्स अदालत के सामने रखे जाएंगे।
चुघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि पंजाब में नशे के विरुद्ध युद्ध का दावा करने वाली आप सरकार की सच्चाई सामने आ गई। तरनतारन में 18 किलो हेरोइन के साथ एक सरपंच गिरफ्तार किए गए और वह व्यक्ति गांव की एंटी-ड्रग कमेटी से जुड़ा बताया जा रहा है। 2022 में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 15 दिन में पंजाब से नशा खत्म कर देंगे। आज हालात ये हैं कि चुने हुए प्रतिनिधि ही इस धंधे में पकड़े जा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tarun Chugh, speaking on Amit Shahs visit, said Punjab is ready for change
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, punjab, bjp, tarun chugh, arvind kejriwal, aap, drug case, punjab plan 2026, governance summit, law and order, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved