• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब में SAD–BJP गठजोड़ पर सर्वे की चर्चा तेज, वायरल वीडियो से सियासी हलचल

Survey on SAD-BJP Alliance in Punjab Sparks Debate, Viral Video Creates Political Stir - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संभावित गठजोड़ को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच एक वायरल वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक कथित सर्वे कॉल दिखाई दे रही है, जिसमें लोगों से SAD-BJP गठबंधन और आगामी चुनावों को लेकर राय मांगी जा रही है। हालांकि दोनों ही दलों ने इस सर्वे से साफ इनकार किया है और कहा है कि यह उनकी ओर से नहीं कराया जा रहा। इसके बावजूद सवाल उठ रहा है कि आखिर यह सर्वे करवा कौन रहा है? कैप्टन के बयान के बाद तेज हुई हलचल
यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुले तौर पर SAD-BJP गठजोड़ के पक्ष में बयान दे चुके हैं। उनके बयान के बाद से ही सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि भाजपा की प्रदेश नेतृत्व इस मुद्दे पर फिलहाल संयम बरतते हुए फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ने की बात कर रही है।
वायरल वीडियो में क्या पूछा जा रहा है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों से दो सवाल पूछे जा रहे हैं—
क्या आप शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठजोड़ के पक्ष में हैं?
अगर 2027 में गठबंधन होता है तो आप किसे वोट देंगे — आम आदमी पार्टी, कांग्रेस या SAD-BJP गठजोड़ को?
इसी सर्वे ने राजनीतिक हलकों में हलचल और अटकलों को और तेज कर दिया है।
SAD-BJP गठजोड़ का पुराना इतिहास
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन 1969 से चला आ रहा है। जब-जब पंजाब में अकाली दल की सरकार बनी, वह भाजपा के साथ मिलकर ही बनी। हालांकि तीन कृषि कानूनों के विरोध के दौरान यह गठजोड़ टूट गया था और उस वक्त केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा दे दिया था।
कैप्टन और जाखड़ गठजोड़ के समर्थक
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा नेता सुनील जाखड़ दोनों ही समय-समय पर गठबंधन के पक्ष में बयान दे चुके हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह तो हाल ही में सुखबीर सिंह बादल की तारीफ भी कर चुके हैं, जिससे अटकलों को और बल मिला।
भाजपा के कई नेता खिलाफ
वहीं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता इस गठजोड़ के पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ने में सक्षम है, हालांकि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा।
सर्वे पर दोनों दलों का इनकार
भाजपा नेता विनीत जोशी का कहना है कि पार्टी को किसी सर्वे की जरूरत नहीं है, क्योंकि पिछले चुनावों के नतीजे ही सब कुछ बता देते हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल के नेता वकील अर्शदीप कलेर ने भी इस तरह के किसी सर्वे से इनकार करते हुए इसे विरोधियों की अफवाह करार दिया है।
राजनीतिक तापमान चढ़ा
फिलहाल भले ही दोनों दल सर्वे से इनकार कर रहे हों, लेकिन वायरल वीडियो ने पंजाब की राजनीति में तापमान जरूर बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि यह सिर्फ चर्चा है या 2027 की राजनीति की तैयारी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Survey on SAD-BJP Alliance in Punjab Sparks Debate, Viral Video Creates Political Stir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: survey, sad-bjp, alliance, punjab sparks, debate, viral video, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved