चण्डीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज पंजाब और अन्य राज्यों में कांग्रेस द्वारा किसानों की कर्ज माफी के किये ऐलान पर सुखबीर सिंह बादल की टिप्पणी को ‘राजनैतिक ड्रामेबाज़ी’ बताते हुए सिरे से रद्द कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सुखबीर बादल को नसीहत दी कि यदि राजनैतिक रणभूमि में अकाली दल का अस्तित्व कायम रखना है तो उसे ऐसी नौटंकी छोड़ देनी चाहिए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अकाली-भाजपा के शासनकाल के दौरान किसानों को उनके बनते हकों से वंचित रखकर अब फिर किसानों की भावनाओं से खेलने के निरंतर यत्नों के लिए शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर बरसते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वास्तव में पूर्व उप मुख्यमंत्री किसानों को कांग्रेस से एक तरफ रखने के लिए किसान भाईचारे को गुमराह करने की निराशाजनक कोशिश कर रहा है।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही वादा कर दिया था कि यदि पार्टी आगामी चुनाव में सत्ता में आती है तो देशभर के संकट में से गुजऱ रहे किसानों का कजऱ् माफ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस लीडरशिप द्वारा अपना वादा पूरा करने और पार्टी के शासनकाल वाले राज्यों में चुनावी वादों को पूरा करने की कारगुज़ारी से अकाली -भाजपा गठजोड़ बौखलाया हुआ है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope