• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेल विभाग की एडमिनिस्ट्रेटर एडवाइजरी कॉउन्सिल की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित

Standing Committee meeting of Administrator Advisory Council of Sports Department organized - Punjab-Chandigarh News in Hindi

- स्पोर्ट्स ड्राफ्ट पॉलिसी पर हुई गहनता से चर्चा चंडीगढ़ । यूटी प्रशासन के खेल विभाग की एडमिनिस्ट्रेटर एडवाईजरी कौंसिल की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक गुरुवार को लेक स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संजय टंडन ने की। बैठक के दौरान यूटी खेल विभाग के निदेशक व समीति के सचिव सौरभ अरोड़ा, चंडीगढ़ गोल्फ कल्ब के अध्यक्ष कर्नल एचएस चहल, कर्नल ईरशाद खान, चंडीगढ़ प्रेस कल्ब के अध्यक्ष सौरभ दुग्गल, चंडीगढ़ हॉकी संघ के महासचिव अनिल वोहरा, पूर्व तायकांडो प्लेयर गुरप्रीत ढिल्लों और यूटी के एक्सईएन अनिल शर्मा ने भाग लिया । बैठक के दौरान इस बात पर सहमति जताई गई कि प्रत्येक सदस्य तीन खेल परिसरों का दौरा कर अपने आवश्यक सुधार के लिये अपनी रिपोर्ट रखेगा और अगली बैठक तक विशलेषण किया जायेगा मामले में कितना सुधार किया गया है। अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि गत दिनों सेक्टर 50 स्थित मल्टी स्पोर्ट्स परिसर में किये गये एक खेल कार्यक्रम के दौरान उन्होंनें टेबिल टेनिस हॉल में कई खामियां पाई और वहां मौजूद खिलाड़ियों से सुझाव आमंत्रित किये। उन्होंनें समीति के सचिव सौरभ अरोड़ा से इस मामले में प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग का इस्ताक्षेप करवा कमियों में सुधार के लिये कहा। गुरप्रीत ढिल्लों ने कमेटी को अवगत करवाया कि कई खेलों में कोचिस का अभाव है जिस पर समिति के सचिव ने बताया कि जल्द ही हर खेल में कोचिस की नियुक्ति की जा रही है।
बैठक के दौरान इस बात पर भी प्रस्ताव रखा गया कि आगामी बैठकों में शहर के खेल संघों के कम से कम एक सदस्य जरूर मौजूद हो जिससे की उनके खेल से संबंधित मुद्दों पर गहनता से विचार विमर्श किया जा सके।
बैठक के दौरान स्पोर्ट्स ड्राफ्ट पोलिसी के कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गई जिसमें खिलाड़ियों की स्कॉलरशिप पर प्रमुखता से चर्चा हुई। सौरभ अरोड़ा ने बताया कि पालिसी के अनुसार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की स्कॉलरशिप में सालाना पांच हजार प्रति खिलाड़ी से बढ़ाकर साठ हजार रुपये कर दिया गया है जो कि खिलाड़ियों के शुभ संकेत हैं । उन्होंनें इस बात से भी अवगत करवाया गया कि प्रशासन के पास मौजूद कोरपस फंड निर्धन वर्ग के खिलाड़ियों को भी खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। संजय टंडन ने इस बात का भी उल्लेख किया कि शहर में खेलों को ओर अधिक बढ़ावा देने के लिये उन्होंनें ओलम्पियन अभिनव बिंद्रा से संपर्क साधा जिन्होंनें सुझाया कि स्पोर्ट्स पोलिसी में ओलम्पिक वैल्यू ऐज्यूकेशन प्रोग्राम भी सम्मलित होना चाहिये। उन्होंनें इस दिशा में संजय टंडन को प्रोग्राम का विवरण भी दिया है । इंटरनैश्नल गोल्फर जीव मिल्खा सिंह विदेश में अपनी व्यस्तता के चलते बैठक में भाग नहीं ले सके।
अंत में प्रशासन के समक्ष लंबित पड़ी स्पोर्ट्स ड्राफ्ट पोलिसी को जल्द लागू करने का आहवान भी किया गया जिससे शहर के खिलाड़ियों को जल्द लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Standing Committee meeting of Administrator Advisory Council of Sports Department organized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: standing committee, meeting, of administrator advisory council, of sports department, organized, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved