चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अमृतसर के पूर्व मेयर मलिक ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला का स्थान लिया है।
भाजपा के नए पंजाब अध्यक्ष को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का करीबी माना जाता है। जेटली को पिछले लोकसभा चुनाव में अमृतसर सीट से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति की नई दिल्ली में घोषणा के बाद मलिक ने मीडिया से कहा कि वह पंजाब में पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ भाजपा का गठबंधन जारी रहेगा।
मलिक 2016 में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।
--आईएएनएस ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली में सबसे अधिक फर्जी यूनिवर्सिटी, यूजीसी ने सूची जारी की, यहां देखें
मणिपुर में कुकी-ज़ो लोगों की गिरफ्तारी के खिलाफ बेमियादी बंद से 2 जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
एशियाई खेल - अन्नू रानी ने किया सीज़न का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope