चण्डीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य के सबसे बड़े खेल सम्मान महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड के लिए 82 खिलाड़ियों के नामों की मंजूरी दे दी है । उन्होंने इस सूची में राज्य के 12 पद्म श्री, अर्जुन और राजीव गांधी खेल रत्न अवार्डियों के नाम शामिल करने के प्रस्ताव के लिए भी सहमति दे दी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह फैसला मुख्यमंत्री ने गत शाम एक उच्च स्तरीय कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए लिया। उन्होंने 2011 से पिछले आठ साल के बैकलॉग को भी हरी झंडी दे दी है। इस अवार्ड में महाराजा रणजीत सिंह ट्राफी के साथ 2 लाख रुपए का नकद इनाम दिया जाता है। इस ट्रॉफी में महाराजा रणजीत सिंह एक घोड़े पर योद्धा की वर्दी में बैठे हुए दिखाई देते हैं।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खेल मंत्री को खेल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए रूप-रेखा की तैयारी में तेज़ी लाने और यह प्रोजैक्ट निर्धारित समय में मुकम्मल करने को यकीनी बनाने के लिए इसकी प्रगति का नियमित तौर पर जायजा लेने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित मोहाली में 31 मार्च को विभाग द्वारा आयोजित करवाई जा रही मैराथन को झंडी देने के लिए भी सहमति दे दी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope