चंडीगढ़। पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने कहा है कि पंजाब सरकार की नीति के अनुसार वन विभाग के देहाड़ीदार मज़दूरों को पक्का करने के लिए विचारा जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज यहां वन विभाग से सम्बन्धित अलग-अलग मुलाजि़म जत्थेबंदियों के साथ मीटिंग के दौरान स. धर्मसोत ने कहा कि पिछले कई सालों से वन विभाग में काम करने वाले दिहाड़ीदार मज़दूरों की सीनियारता सूची तैयार की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इन मज़दूरों को पक्का करने के लिए जल्द ही हमदर्दी से विचारा जायेगा।
स. धर्मसोत ने वन मंत्री द्वारा कर्मचारियों /अधिकारियों को मेहनत से काम करने का न्योता देते हुए कहा कि राज्य को हरा-भरा बनाने के लिए और अधिक मेहनत करें और लोगों को भी प्रेरित करें। वन मंत्री ने जत्थेबंदियों की अन्य जायज़ मांगों को भी नियमों के अनुसार हल करने का भरोसा दिया। इस मौके पर कुलदीप कुमार प्रमुख मुख्य वनपाल के अलावा वन विभाग के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope