चण्डीगढ़। एस.जी.पी.सी चुनाव में देरी का मुद्दा केंद्र के पास उठाने के लिए राज्य विधानसभा द्वारा अधिकृत किये जाने से कुछ घंटे बाद ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि गुरुद्वारों पर नियंत्रण करने वाली उच्चतम संस्था के ठीक समय पर चुनाव लोगों का अधिकार है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सदन से बाहर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एस.जी.पी.सी चुनाव में देरी गलत और पंजाब के लोगों के साथ पक्षपात है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक एच.एस.फूलका द्वारा सदन में उठाए गए मुद्दे के जवाब में उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी चुनाव में वोट करना हरेक पंजाबी का लोकतांत्रिक अधिकार है और केंद्र सरकार द्वारा इससे इन्कार नहीं किया जा सकता।
शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के विरोध में सदन ने यह मुद्दा केंद्र सरकार के पास उठाने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह को अधिकृत किया। मुख्यमंत्री ने सदन को भरोसा दिलाया कि 2016 से लम्बित पड़े एस.जी.पी.सी चुनाव को जल्दी करवाने के लिए दबाव बनाने के लिए वह केंद्रीय गृह मंत्री को मिलेंगे।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope