• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रणजीत सिंह आयोग ने 60 अफसरों को तलब किया

Ranjit Singh Commission summoned 60 officers - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामले में गठित किए गए रणजीत सिंह आयोग ने तत्कालीन आईजी उमरानांगल समेत 60 अफसरों को तलब किया है। इनमें डीसी, एसएसपी व एसडीएम भी शामिल है। ये घटनाएं पिछली बादल सरकार के कार्यकाल में हुई थी। आयोग ने कहा है कि जांच तेजी से चल रही है। बेअदबी की घटनाओं से संबंधित तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है। पूछताछ का सिलसिला 3 जुलाई से शुरू होगा। पिछली सरकार के कार्यकाल में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की दर्जनों घटनाओं ने सूबे का माहौल खराब कर दिया था। अकाली-भाजपा सरकार ने भी जोरा सिंह मान आयोग का गठन किया था, लेकिन उसे सभी मामलों की जांच नहीं सौंपी गई थी। कांग्रेस सरकार ने सूबे में सभी प्रकार के बेअदबी के मामलों की जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस रणजीत सिंह के नेतृत्व में आयोग का गठन किया है। बीते दिनों आयोग ने बरगाड़ी सहित बेअदबी से संबंधित कई स्थलों का दौरा करके जांच की थी।
बेअदबी को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से होने वाली पूछताछ 12 जुलाई तक चलेगी। पूछताछ के लिए प्रशासनिक अफसरों में फरीदकोट के तत्कालीन डी.सी. व एस.डी.एम. सहित आधा दर्जन अफसरों का नाम शामिल है। फिरोजपुर के भी तत्कालीन एस.डी.एम. को समन जारी किया गया है।
जस्टिस रणजीत सिंह, आयोग प्रमुख का कहना है कि आयोग को जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसी पर काम हो रहा है। इससे ज्यादा अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranjit Singh Commission summoned 60 officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab news, hindi news, ranjit singh commission, summoned, 60 officers, news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved