रोहतक। अपनी साध्वियों से दुष्कर्म करने के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जेल में मिलने उसका वकील गुरदास सिंह पहुंचा है। राम रहीम के वकील ने उससे 1.45 घंटे तक मुलाकात की है और वकालतनामे पर हस्ताक्षर भी कराए हैं। वकील ने जेल में बंद राम रहीम को नए कपड़े भी दिए हैं। अब जब वकील राम रहीम से जेल में मिलने गया है, इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि अब राम रहीम पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अपील कर सकता है। आपको बता दें कि डेरा सच्चा के चीफ राम रहीम 25 अगस्त से रोहतक जेल में बंद है। दो साध्वियों से दुष्कर्म के आरोप में उसे सीबीआई कोर्ट ने 28 अगस्त को 20 साल की कैद के साथ 30 लाख रूपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope