• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संगरूर में प्रदर्शनकारी से मारपीट पर भड़के राजा वडिंग, एसएसपी को सस्पेंड करने की मांग

Raja Warring outraged over assault on protester in Sangrur; demands suspension of SSP - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने संगरूर में एक प्रदर्शनकारी के साथ पुलिस की मारपीट को लेकर भगवंत मान सरकार पर हमला बोला है। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, एसएसपी को निलंबित करने और कथित तौर पर शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। वडिंग ने कहा कि वह पीड़ित से मुलाकात करेंगे और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर 8 सितंबर को चंडीगढ़ में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि संगरूर में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले प्रदर्शनकारी के साथ पुलिस ने कथित तौर पर बेहद अमानवीय व्यवहार किया। किसी व्यक्ति द्वारा विरोध जताने के लिए काला झंडा दिखाना ऐसी कार्रवाई का आधार नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सरकार का विरोध करता है तो उसके साथ कानून के दायरे में व्यवहार होना चाहिए। प्रदर्शनकारी के साथ मारपीट की गई और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी को नशे की हालत में दिखाने का प्रयास किया गया। लेकिन, सवाल है कि यदि वह व्यक्ति नशे में था तो उसका मेडिकल या डोप टेस्ट कराया जा सकता था, उसके साथ मारपीट करने की जरूरत क्यों पड़ी।
राजा वडिंग ने मामले को मानवाधिकारों से जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंध में पत्र भी लिखा है। उन्होंने मांग की कि संगरूर एसएसपी को तत्काल निलंबित किया जाए और कथित घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। इस मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए। वह स्वयं पीड़ित से मिलकर उसकी स्थिति और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मामले में एसआईटी गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई मामलों में सरकार तत्काल एसआईटी का गठन करती है, इसलिए इस मामले में भी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और किसकी क्या भूमिका थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मीडिया के सामने आकर पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने की भी मांग की।
राजा वडिंग ने पंजाब सरकार पर कर्मचारियों से किए गए कथित वादे पूरे नहीं करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कर्ज ले रही है और कर्मचारियों को उनके बकाया या मांगों के संबंध में स्पष्ट समाधान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारियों को किश्तों में भुगतान और पुरानी पेंशन योजना जैसे मुद्दों पर किए गए वादों को लेकर अब सरकार पर भरोसा कम हुआ है। कर्मचारियों को केवल आश्वासन देने के बजाय ठोस निर्णय लिया जाए।
राजा वडिंग ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ 8 सितंबर को चंडीगढ़ में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री से जवाब मांगा जाएगा। संगरूर की घटना को लेकर कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी और सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करानी होगी। यदि एसआईटी गठित होती है तो जांच के जरिए पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जा सकती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raja Warring outraged over assault on protester in Sangrur; demands suspension of SSP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amarinder singh raja warring, raja warring, punjab congress, sangrur news, punjab news, bhagwant mann, punjab police, sangrur protest, police action, human rights, sit probe, punjab government, congress protest, chandigarh protest, punjab politics, ssp sangrur, police misconduct, punjab employees, old pension scheme, indian national congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved