चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री ऊपर होने के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही नौ जनवरी से घने कोहरे की संभावना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंजाब में अमृतसर, लुधियाना व पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.6, 9.8 व 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि पड़ोसी हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 10 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार-पांच डिग्री अधिक रहा।
नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2, 10.6, 9.7 और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के अनुसार, दोनों राज्यों में बुधवार तक बिजली कड़कने के साथ आंधी-पानी के आने की संभावना है। इसके बाद कुछ जगहों पर घना कोहरा होने की संभावना है। (आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope