• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब, हरियाणा में पारा लुढ़का, बारिश के आसार

Rain forecast as mercury dips further in Punj-Har - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर, विशेषकर राजमार्गो के आसपास घने कोहरे के साथ शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से छह डिग्री कम दर्ज हुआ है। विभाग ने अपने अनुमान में 13 जनवरी से बारिश होने की बात कही है।

मौसमविज्ञान विभाग ने कहा कि पंजाब के आदमपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के करनाल, हिसार और नारनौल में क्रमश: 3.8 डिग्री, 4.2 डिग्री और 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

पंजाब के पवित्र शहर अमृतसर और औद्योगिक हब लुधियाना का तापमान क्रमश: 5.1 और 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 13 जनवरी से दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे शीतलहर तेज हो सकती है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rain forecast as mercury dips further in Punj-Har
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rain forecast, mercury dips, punjab, haryana, cold wave, temperatures, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved