• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाबी महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर की मां को 5 लाख रुपए का चैक भेंट

Punjabi woman boxer Simranjit Kaur mother presented check for Rs 5 lakh - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । पंजाब के खेल और युवक मामले मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को पंजाब सरकार द्वारा 5 लाख रुपए का चैक लुधियाना में सिमरनजीत कौर की माता राजपाल कौर को भेंट किया। आपको बता दे कि कि पिछले समय के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को अपने कार्यालय में विशेष तौर पर बुलाया था और उसे पंजाब सरकार से पाँच लाख रुपए देने का ऐलान किया था। राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बताया कि सिमरनजीत कौर ओलंपिक खेल के लिए क्वालीफाई होने वाली पहली पंजाबी महिला मुक्केबाज है। उन्होंने खिलाड़ी की माता को मुबारकबाद देते हुए कहा कि न सिर्फ पंजाब बल्कि देश को उस पर गर्व है जिसने एशिया ओशेनिया क्वालीफाई मुकाबले में रजत पदक जीतकर दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच में उपस्थिति दर्ज करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि यह मुक्केबाज पंजाब की उन लड़कियों के लिए भी एक मिसाल है, जो मुक्केबाजी के खेल में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार की बेटी की यह आसाधारण प्राप्ति है और उसे आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार को हर संभव मदद मुहैया करवाई जायेगी।
राणा सोढी ने सिमरनजीत कौर की ओलंपिक की तैयारी का समूचा खर्चा पंजाब सरकार द्वारा उठाने का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि लुधियाना जिले के गाँव चकर की इस मुक्केबाज ने गाँव से ही अपना करियर बनाना शुरू किया। 2013 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में काँस्य पदक, 2018 में सीनियर विश्व चैंपियनशिप में काँस्य पदक और 2019 में एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीते। मोहाली स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्टस में भी इस मुक्केबाज ने तैयारी की। मौजूदा समय में यह खिलाड़ी ओलंपिक की तैयारी में व्यस्त है।
इस मौके पर सिमरनजीत कौर की माता राजपाल कौर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिया कि सिमरनजीत कौर कड़ी मेहनत और पंजाब सरकार के सहयोग से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतेगी और पंजाब का नाम रौशन करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjabi woman boxer Simranjit Kaur mother presented check for Rs 5 lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjabi woman boxer simranjit kau, punjab news, punjab hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved