चंडीगढ़। पुणे में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पंजाब ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। पंजाब की तरफ से अब तक जीते पदकोंं की कुल संख्या 47 हो गई है जिसमें 16 स्वर्ण, 13 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंजाब के खेल दल की प्रमुख और खेल विभाग की डायरैक्टर अमृत कौर गिल ने जीते पदकों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन चीमा ने अंडर 21 के एयर पिस्तौल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 हॉकी में पंजाब के लडक़ों की टीम ने रजत पदक जीता। फाईनल में पंजाब की टीम को हरियाणा से 0-1 से हार मिली। राज कंवर सिंह संधू ने अंडर 17 के एयर पिस्तौल इवेंट में रजत पदक जीता। गगनदीप चीमा ने वेटलिफटिंग के अंडर 17 के 102 किलो से उपर इवेंट में कांस्य पदक जीता। उन्होंने आगे बताया कि फ़ुटबाल के अंडर 17 और 21 दोनों वर्गों में पंजाब के लड़को की टीम ने सेमी फाईनल में स्थान पा लिया है।
टीवी एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने गाजियाबाद पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, लौटना पड़ा खाली हाथ
वरिष्ठ नौकरशाहों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा की छवि खराब, सुधार लाएंगे : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
केदारनाथ से लौटते समय दिल्ली के यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, 1 की मौत, 3 घायल
Daily Horoscope