चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना शहर में सोमवार को एक दो मंजिला फैक्ट्री का निर्माणाधीन हिस्सा ढह जाने से कम से कम चार मजदूर अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। इनमें से 36 मजदूरों को बचा लिया गया है, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए एक संयुक्त अभियान में मजदूरों को बचाया गया।
इमारत डाबा रोड पर मुकंद नगर में घनी आबादी में स्थित है।
घटना स्थल पर बचाव अधिकारियों ने कहा कि फंसे हुए लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है और आसपास की इमारतों को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।
पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर घायलों को यहां के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope