चंडीगढ़ । पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएससी) मेन्स परीक्षा के नतीजों को लेकर पंजाब में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने भगवंत मान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
तीनों नेताओं ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एक ही कमरे से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन होना महज संयोग नहीं हो सकता। यह मेहनती युवाओं के साथ धोखा है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भगवंत मान सरकार के बिना सिफारिश और बिना रिश्वत नौकरियां देने के दावों के उलट, पीपीएससी मेन्स नतीजों के सामने आए आंकड़े सीधे सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने बताया कि सेंटर-7 के कमरा नंबर 8 से 24 में से 11 उम्मीदवार (45.8 प्रतिशत) शॉर्टलिस्ट हुए हैं। वहीं सेंटर-11 और सेंटर-4 के कमरों से 10-10 उम्मीदवार (41.7 प्रतिशत) शॉर्टलिस्ट हुए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रवनीत बिट्टू ने कहा कि सिविल सेवा जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा में एक ही कमरे से इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का पास होना महज एक संयोग नहीं हो सकता।
उन्होंने आगे कहा कि जहां सेंटर-8 में कुल शॉर्टलिस्टिंग दर 24.21 प्रतिशत रही, वहीं सेंटर-1 के कमरा नंबर 1 से 7 तक यह दर महज 2.89 प्रतिशत दर्ज की गई। एक ही परीक्षा में केंद्रों के बीच इतना बड़ा अंतर पूरी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान लगाता है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मंचों से मेरिट और पारदर्शिता के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जब विशेष कमरों और खास सीरियल नंबरों से ही चयन निकलते हैं, तो यह मेहनती युवाओं के परिश्रम के साथ सीधा धोखा प्रतीत होता है।
उन्होंने मांग की कि यदि सरकार वास्तव में ईमानदार है, तो साक्षात्कार प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए, कॉपियों को सील किया जाए और पूरे मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी या सीबीआई से जांच कराई जाए।
पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 'एक्स' पर पोस्ट करके पीसीएस मेन्स के नतीजों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के आरोपों ने मान सरकार के 'ईमानदार शासन' के खोखले दावों को उजागर कर दिया है। चार सेंटरों में एक ही कमरे से 10-11 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए86 उम्मीदवार लगातार रोल नंबरों में चुने गएनतीजे में अनुपस्थित उम्मीदवारों के रोल नंबर भी आएआंसर शीट का मूल्यांकन विषय के जानकारों ने नहीं, बल्कि यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया, ऐसा आरोप हैढिल्लों ने कहा कि केजरीवाल की सरकार ने पंजाब को लूट का अड्डा बना दिया है, और अब तो राज्य की सबसे बड़ी नौकरियां भी नीलाम हो रही हैं।
नायब तहसीलदार भर्ती के बाद अब एक और भर्ती घोटाला 'आप' सरकार को घेर रहा है। उन्होंने मांग की है कि इंटरव्यू तुरंत रोके जाएं। किसी बैठे हुए हाईकोर्ट जज की निगरानी में जांच हो, नहीं तो सीबीआई जांच हो, सीसीटीवी फुटेज, सीटिंग प्लान, हाजिरी रजिस्टर और आंसर शीट की फोरेंसिक जांच होदोषी पाए जाने वालों पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत एफआईआर हो। उन्होंने कहा कि मेहनती युवाओं के हक की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा पंजाब के युवाओं के लिए सड़क से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी।
भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने भी 'एक्स' पर पोस्ट करके इस मामले को नीट पेपर लीक जैसा बताया। उन्होंने सवाल किया, "पीसीएस परीक्षा और नीट पेपर लीक मामले में क्या अंतर है?"
सुनील जाखड़ ने कहा कि पहले नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, फिर बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, और अब पीपीएससी मेन्स परीक्षा में धांधली के जरिए पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा को हाईजैक कर लिया गया। यह नीट पेपर लीक मामले से कितना अलग है, इसका फैसला पंजाब का युवा खुद करेगा।
उन्होंने कहा कि पीपीएससी मेन्स परीक्षा के घोषित नतीजों ने भगवंत मान सरकार के बिना पैसे, बिना सिफारिश नौकरियां देने के खोखले दावों को उजागर कर दिया है।
सुनील जाखड़ ने बताया कि प्रत्येक व्यक्तिगत परीक्षा कक्ष से 10 से 11 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जबकि रोल नंबरों के क्रम में कुल 86 उम्मीदवारों को भी 3 या 4 लगातार उम्मीदवारों के समूह में चुना गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह पूरी व्यवस्था रोल नंबर जारी करते समय ही कर दी गई थी? क्या कुछ खास उम्मीदवारों को पूर्व नियोजित साजिश के तहत जानबूझकर लगातार रोल नंबर आवंटित किए गए थे?
सुनील जाखड़ ने कहा कि पीसीएस जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में यह कैसे संभव है कि किसी खास परीक्षा केंद्र या कुछ चुने हुए कमरों से लगभग एक-चौथाई उम्मीदवारों का चयन हो जाए, जब तक कि इसके लिए कोई विशेष तरीका नहीं अपनाया गया हो। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भगवंत मान सरकार को भर्ती परीक्षाओं में ऐसी अनियमितताओं के लगातार आरोपों का सामना करना पड़ा है।
सुनील जाखड़ ने कहा कि यह पंजाब के युवाओं के सपनों, उम्मीदों और भविष्य का सवाल है। पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराना बेहद जरूरी है, ताकि सच सामने आ सके और सभी तथ्य लोगों के सामने लाए जा सकें।
--आईएएनएस
राशिफल: मेष के अटके काम होंगे पूरे, कन्या को निवेश के अवसर; सिंह और कर्क रहें सतर्क
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
बेटी सुहाना के ट्रांजिशन रील पर फिदा हुए शाहरुख, बोले- तुम्हें बोल कैसे याद रहते हैं...
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
योग क्लास में डायरेक्टर की पड़ी नजर, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
रामायण देखकर रो पड़े अनुपम खेर, बोले- 100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी है
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानिए लक्ष्मी जी से जुड़ा शुभ संयोग
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल भाषा के लिए बनाई खास डांस रील, बोलीं- 'परिवार की मातृभाषा को समर्पित करना चाहती थी परफॉर्मेंस'
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले- प्रकाश का पर्व अंधकार के खिलाफ संकल्प का परिचय

दूसरी तिमाही और पहली छमाही में एलआईसी का प्रदर्शन काफी मजबूत - एलआईसी सीईओ

राहुल गांधी अराजकता फैलाने वाले टूलकिट का हिस्सा, यूपी में सपा-कांग्रेस की जुगलबंदी पर जनता को भरोसा नहीं- नितिन नवीन
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 07/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope